दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे की चादर से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और आसपास के राज्यों में सुबह-शाम घने कोहरे की चादर छाई हुई है। दृश्यता इतनी कम हो गई है कि सड़कों पर चल रही गाड़ियां कुछ ही दूरी पर नजर नहीं आ रही हैं। कोहरे और ठंड के चलते रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार, 23 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार, 24 दिसंबर को ठंड और बढ़ सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं 25 दिसंबर, क्रिसमस के दिन भी राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

कश्मीर में भी सर्दी चरम पर है। 23 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि आज और कल कश्मीर में कोहरे से राहत मिलने की संभावना है, जिससे पर्यटक घाटी की ठंड और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठा सकेंगे।

बिहार की बात करें तो यहां मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा। राजधानी पटना में आज धूप खिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी कई दिनों से छाए कोहरे से आज राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के कई शहरों में दिन में धूप निकल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

पंजाब में मौसम साफ रहेगा। चंडीगढ़ में दिनभर धूप खिली रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। हालांकि बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई