Insult To The National Flag: राशि स्टील में ध्वजारोहण के दौरान जमीन पर गिरा तिरंगा, राष्ट्रध्वज का हुआ अपमान

​लापरवाही या अनादर?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी जनपद अंतर्गत पाराघाट में स्थित राशि स्टील प्राइवेट लिमिटेड में (Insult To The National Flag) 77वें गणतंत्र दिवस के गरिमामयी अवसर पर एक बेहद शर्मनाक वाकया सामने आया है, जिसने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति प्रबंधन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, जब पूरा देश देशभक्ति के जज्बे में डूबा था, तब राशि स्टील परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के दौरान तिरंगा अचानक रस्सी से फिसलकर सीधे जमीन पर गिर गया।

गणतंत्र दिवस पर राशि स्टील के प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल, (Insult To The National Flag) 

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस वक्त यह चूक हुई, वहां कंपनी के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और जीएम चिंटू मिश्रा समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे, फिर भी ध्वज की सुरक्षा और व्यवस्था में इतनी बड़ी तकनीकी खामी रह जाना सीधे तौर पर घोर लापरवाही को दर्शाता है। गौरतलब है कि भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) के अनुसार तिरंगे का जमीन को छूना या गिरना बेहद अपमानजनक और दंडनीय माना जाता है।

आरोप यह भी है कि यह संस्थान पूर्व में भी विवादों में रहा है, जहाँ राष्ट्रीय नारों के स्थान पर संस्थान के जयकारे लगाने जैसी खबरें आई थीं। अब जनमानस में इस बात को लेकर भारी रोष है कि आखिर इतनी बड़ी चूक के लिए जिम्मेदार कौन है……????

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button