उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल, जेल में बंद कैदियों को कराया गया गंगा स्नान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कैदियों को गंगा स्नान कराकर आज उनके पाप धुलवाए गए. आज 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों को सामूहिक रुप से गंगा जल से स्नान करवाया गया. जिसे लेकर सरकार का मानना है कि आध्यात्मिक शुद्धि से कैदियों में सुधार और पुनर्वास की भावना मजबूत होगी.
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया, इसके लिए राज्य के जेलों में विशेष आयोजन हुआ।जिसमें 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए कैदियों को स्नान,महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने की सरकार ने की है।,जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की।वही आगे भी सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम चलाएगी जिससे जेलों में बंद कैदियों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके
वहीं इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा कि, महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलना चाहिए, फिर चाहे वह जेल में ही क्यों न हो…





