Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच काठमांडू के लिए IndiGo ने उड़ानें स्थगित कीं

जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली। नेपाल में जारी Gen Z Protest के चलते काठमांडू एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। इसके बाद IndiGo Airlines ने मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए 10 सितंबर दोपहर 12 बजे तक काठमांडू से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को वेबसाइट के जरिए वैकल्पिक उड़ान चुनने या रिफंड लेने का विकल्प मिलेगा।

यात्रियों को राहत देने के लिए IndiGo ने 12 सितंबर तक यात्रा रद्द या री-शेड्यूल करने पर फ्री वेवर देने का ऐलान किया है। यह छूट 9 सितंबर या उससे पहले की गई बुकिंग पर लागू होगी। एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, संचालन फिर शुरू कर दिया जाएगा। इधर, भारत सरकार ने नेपाल की स्थिति पर चर्चा के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद हुई।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर नेपाल की हिंसा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नेपाल में कई युवाओं की मौत से वह व्यथित हैं। भारत के लिए नेपाल की शांति, स्थिरता और समृद्धि बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि नेपाल के लोग शांति का समर्थन करें। नेपाल में पिछले दो दिनों से विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों की झड़प में 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने संसद सहित कई सरकारी भवनों में आगजनी भी की। हालात बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी की एडवायजरी

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र सरकार की एडवाइजरी, नागरिकों से नेपाल यात्रा से बचने की अपील नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। राज्य आपात संचालन केंद्र ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल नेपाल की यात्रा से बचें और अगले आदेश तक वहां जाने की योजना स्थगित करें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि जो नागरिक पहले से ही नेपाल में मौजूद हैं, वे अपनी रहने की जगह पर सुरक्षित रहें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और स्थानीय प्रशासन व भारतीय दूतावास द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। किसी भी तरह की मदद के लिए दूतावास के हेल्पलाइन नंबर  977-980 860 2881 (व्हाट्सऐप कॉल पर भी उपलब्ध), +977-981 032 6134 (व्हाट्सऐप कॉल पर भी उपलब्ध) जारी किए है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई