भारत का डिजिटल स्ट्राइक: X पर 8000 अकाउंट्स होंगे ब्लॉक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान की फेक न्यूज फैक्ट्री पर करारा जवाब देते हुए भारत सरकार ने बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को 8000 से ज्यादा अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, ये अकाउंट्स भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैला रहे थे और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचा रहे थे। इनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों और मशहूर X यूजर्स के अकाउंट भी शामिल हैं। भारत में इन अकाउंट्स की पहुंच रोकी जाएगी।
अगर X ने आदेश का पालन नहीं किया, तो कंपनी के भारतीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और जेल तक की कार्रवाई हो सकती है। ये कदम भारत की डिजिटल सीमाओं की सुरक्षा और फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।





