तेज़ी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 84,823 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64 अंकों की मजबूती के साथ 25,974 पर ट्रेड कर रहा था। ऊर्जा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर भी हरे निशान में थे। केवल आईटी इंडेक्स ही गिरावट में दिखाई दिया।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 336 अंकों की तेजी के साथ 61,075 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक बढ़कर 18,366 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा और टेक महिंद्रा शीर्ष बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं इटरनल (जोमैटो), टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील दबाव में दिखे।

ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी ने अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर 25,700–25,800 से रिकवरी की है। विशेषज्ञों के मुताबिक 26,000–26,100 निफ्टी के लिए प्रमुख रुकावट का स्तर है। यदि निफ्टी 26,100 से ऊपर निकलता है, तो यह 26,250 से 26,400 के स्तर को भी छू सकता है।

वैश्विक बाजारों का रूख मिला-जुला रहा। एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि बैंकॉक, सोल और जकार्ता में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लगभग सपाट बंद हुए थे। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जारी रही। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.90% गिरकर 59 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.84% की कमजोरी के साथ 63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई