भारत-रूस संबंधों में नई मजबूती, पुतिन आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ और बढ़ते दबाव के बीच पुतिन का यह दौरा रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत और रूस की पुरानी दोस्ती में पुतिन की इस यात्रा से एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अमेरिका के लगातार दबाव के बावजूद भारत ने रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों और व्यापारिक साझेदारी को बनाए रखा है, ऐसे में यह दौरा वैश्विक स्तर पर भी खासा चर्चित है।

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर पर संभावित साझेदारी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि यह दौरा भारत-रूस व्यापारिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देगा।

इससे पहले पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात चीन में आयोजित एससीओ समिट के दौरान हुई थी, जहां दोनों नेता एक ही कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button