Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

India Richest CM List: जानिए कौन है भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री ?

एडीआर की रिपोर्ट ने भारतीय राजनीति के वित्तीय पहलू को उजागर किया है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और कर्ज के आंकड़े किस प्रकार राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को प्रभावित करते हैं।

ADR REPORT: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें देश के सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों का विवरण दिया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 31 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। वहीं, भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-2024 में लगभग 1,85,854 रुपये थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आमदनी 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है।

सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री

एडीआर के डेटा के अनुसार, ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। तीसरे स्थान पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं, जिनकी संपत्ति 1.18 करोड़ रुपये है।

अन्य प्रमुख मुख्यमंत्रियों की संपत्ति

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संपत्ति करीब 25.33 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 3.92 करोड़ रुपये की देनदारी है।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की नेटवर्थ करीब 17 करोड़ रुपये है।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के पास 15 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की संपत्ति करीब 13 करोड़ रुपये है।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की संपत्ति 9 करोड़ रुपये है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की संपत्ति 8 करोड़ रुपये है।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पास 8 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नेटवर्थ 13.27 करोड़ रुपये है, जबकि उनके ऊपर 62 लाख रुपये की देनदारी है।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की संपत्ति 7 करोड़ रुपये है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संपत्ति 4 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास एक-एक करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो की कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपये है, और उन पर 8 लाख रुपये की देनदारी है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास 42 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और उन पर 8 करोड़ रुपये का कर्ज है।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संपत्ति 3 करोड़ रुपये है, और उन पर 65 लाख रुपये का कर्ज है।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास 1 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और उन पर 30 लाख रुपये का कर्ज है।

    सबसे ज्यादा कर्ज वाले मुख्यमंत्री

    रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ मुख्यमंत्री पर काफी कर्ज भी है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपये की देनदारी है। वहीं, सिद्धरमैया पर 23 करोड़ रुपये और चंद्रबाबू नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं।

    आपराधिक मामले

    एडीआर की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी जैसे मामले शामिल हैं।

    महिला मुख्यमंत्री

    रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ दो महिलाएं हैं— पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई