Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत पहली पारी में 185 रन पर ऑल आउट, ऑस्ट्रेलिया का 9 रन पर गिरा पहला विकेट

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पांचवा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा। भारतीय पारी 185 रन पर सिमट गई। भारत के बल्लेबाज 72.2 ओवर तक बल्लेबाजी कर पाए। एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर गई। एक भी बैटर अर्धशतक नहीं लगा पाया। ऋषभ पंत ने 40 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 9 रन पर गिरा।

जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (2) को आउट किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टॉक बोलैंड ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 खिलाड़ियों को आउट किया। मिचेल स्टार्क ने भी 3 विकेट झटके। कप्तान पैट कमिंस को 2 और नाथन लियोन को एक विकेट मिला। इससे पहले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 10, केएल राहुल 4 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल लंच से ठीक पहले नाथन लियोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। उन्होंने अपना विकेट थ्रो कर दिया। 72 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। विराट कोहली फिर नाकाम रहे। वो 17 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आउट हुए। फिर से ऑफ स्टम्प की बाहर की गेंद को खेलने की चक्कर में कोहली स्लिप में कैच आउट हुए।

इसके बाद ऋषभ पंत ने जडेजा के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी लगातार 2 गेंदों पर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने घातक गेंदबाजी करते हुए 57वें ओवर की चौथी और पांचवी गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। रवींद्र जडेजा 26 रन और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले सुबह रोहित शर्मा को आराम दिया गया। उनकी जगह टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ की चोट के चलते बाहर हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा खेल रहे। टॉस के बाद बुमराह ने कहा हमारे कप्तान ने बाहर बैठने का फैसला करके अपनी लीडरशिप दिखाई है। ये दिखता है कि हमारी टीम में कितनी एकता है। टीम की जरूरत के हिसाब से काम किया है।

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई