Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

IND VS ENG T20 Series: भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया, टी-20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

IND VS ENG T20 Series (क्रिकेट) : भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया के 182 रनों के जवाब में इंग्लैंड 166 रन पर ऑलाउट हो गई। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट चटकाए। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रुक ने अर्धशतक लगाया तो बेन डकेट ने 39 रन की तेज पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने 2, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया। हर्षित राणा को शिवम दुबे के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया। ऐसा आईसीसी के कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम के तहत किया गया। इससे पहले हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला और स्कोर को 181 तक पहुंचाया।

संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा सस्ते में आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 29 और रिंकू सिंह ने 30 रन बनाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने अपना पहला ही ओवर मेडन रखते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने भारतीय पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। जहां से भारतीय पारी लड़खड़ा गई। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज में भारतीय टीम ने पहली बार शुरुआत में बल्लेबाजी की।

वहीं, टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- हमारी कोशिश रहेगी कि यहां अच्छी क्रिकेट खेली जाए। पिच थोड़ी सूखी दिख रही है। टीम में 3 बदलाव किए गए हैं। शमी की जगह अर्शदीप की वापसी हुई। ध्रुव जुरेल की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में खिलाया गया है। पावर हिटिंग के लिए वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर शिवम दुबे को लाया गया है।

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोश बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई