Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

IND VS ENG T20 Series: अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी से इंग्लैंड पस्त, भारत की 150 रनों से बड़ी जीत, टी-20 सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

IND VS ENG T20 Series (मुंबई) : भारत ने इंग्लैंड को पांचवा टी20 हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। भारत के 248 रनों के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों पर सिमट गई। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 135 रन स्कोर किए, जो इंग्लैंड की पूरी टीम भी नहीं बना पाई। बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा जब गेंदबाजी करने आए तो उन्हें पहली गेंद पर विकेट मिल गया। उन्हें कुल 2 विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 5 मैचों की सीरीज में 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था, जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने 135 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में शतक ठोक दिया। उन्होंने 250 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग 11 में बदलाव किया और अर्शदीप सिंह को रेस्ट देकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खिलाया। भारतीय पारी में संजू सैमसन ने बेहतरीन शुरुआत दी।

उन्होंने जोफ्रा ऑर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन के बाद वानखेड़े के मैदान पर अभिषेक शर्मा का तूफान आया। अभिषेक ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। अभिषेक शर्मा ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए। भारत ने महज 5 ओवर में 80 रन बना दिए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 247 का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा 135 और शिवम दुबे ने 30 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। हालांकि ब्रायडन कार्स ने 3 और मार्क वुड ने 2 विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाज कुछ हद तक रन रोकने में सफल रहे। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 97 रन पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को एक विकेट मिला।

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई