कोरोना का बढ़ा खतरा: 28 राज्यों में फैला नया वैरिएंट, 4145 एक्टिव केस, 38 की मौत

हिमाचल में मास्क अनिवार्य

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। नए वैरिएंट्स के कारण 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण के 4145 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

इनमें सबसे अधिक 1416 केस केरल से और 510 केस महाराष्ट्र से हैं। अब तक इस साल 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 31 मौतें बीते 5 दिनों में हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पहला केस सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मरीजों और उनके साथ आने वालों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तैयारी

केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि केंद्र सरकार सतर्क है और सभी राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट और ICU बेड जैसी व्यवस्थाएं अपडेट की जा चुकी हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कोरोना को अभी भी सक्रिय बताया और केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी पर जवाब मांगा है। मिजोरम में अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार दो कोविड केस सामने आए हैं। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ICMR के अनुसार भारत में LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 जैसे नए वैरिएंट सामने आए हैं। इनमें JN.1 सबसे सामान्य है। WHO ने इन्हें गंभीर नहीं लेकिन निगरानी लायक बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

देश के इन राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या

  • केरल – 1416 केस

  • महाराष्ट्र – 510 केस

  • पश्चिम बंगाल – 372 केस

  • दिल्ली – 393 केस

  • गुजरात – 461 केस

  • तमिलनाडु – 215 केस

  • कर्नाटक – 209 केस

  • उत्तर प्रदेश – 138 केस

  • तेलंगाना – 49 केस

  • हरियाणा – 58 केस

  • राजस्थान – 75 केस

  • मध्य प्रदेश – 21 केस

  • पुदुचेरी – 27 केस

  • उड़ीसा (ओडिशा) – 15 केस

  • आंध्र प्रदेश – 15 केस

  • बिहार – 23 केस

  • झारखंड – 11 केस

  • छत्तीसगढ़ – 15 केस

  • पंजाब – 12 केस

  • उत्तराखंड – 3 केस

  • असम – 6 केस

  • सिक्किम – 4 केस

  • चंडीगढ़ – 2 केस

  • हिमाचल प्रदेश – 1 केस

  • जम्मू-कश्मीर – 9 केस

  • गोवा – 3 केस

  • मिजोरम – 2 केस

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…