Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दरभंगा में महिला डांसर ने छेड़खानी का विरोध करते हुए तीन युवकों पर किया चाकू से हमला

बिहार के दरभंगा जिले के पोखराम गांव में एक महिला डांसर ने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट चौक के पास तब हुई जब पाँच महिला डांसर प्रोग्राम खत्म कर टेम्पो से लौट रही थीं।

घटना के अनुसार, तीन युवकों ने डांसर खुशी यादव को टेम्पो से खींचकर बाहर निकाला और छेड़खानी करने लगे। इससे भड़ककर खुशी ने अपने बचाव में चाकू निकालकर उन तीनों युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और खुशी भी युवकों की पिटाई से बेहोश हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खुशी यादव की हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं घायल युवकों में से शिवम सिंह की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने शिवम सिंह का तीन घंटे तक ऑपरेशन किया, जिसमें उसके पेट से बाहर निकली आंत को वापस डाला गया। अस्पताल में उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

खुशी यादव ने बेहोशी की हालत में बताया कि वे युवकों को नहीं जानती और वे उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे। इसलिए उसने अपने बचाव के लिए चाकू से हमला किया। डांसर के साथी प्रेम कुमार ने बताया कि घटना के बाद वे और बाकी डांसरों ने ऑर्केस्ट्रा के मालिक को फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था।

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की चिंता को फिर से उजागर करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल दोनों पक्षों का इलाज जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई