Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छतरपुर में पति ने पत्नी को बेहोशी की हालत में दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति और दो अन्य साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब चार दिन पहले ग्राम ढड़ारी के पास रेल्वे ब्रिज के समीप महिला संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली थी, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने अपने पति और दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे बाजार ले जाने का बहाना कर घर से बाहर ले गया। रास्ते में उसने महिला को मोमोज खिलाए, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उसके पति ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मारपीट करने के बाद हाथ-पैर बांधकर उसे रेलवे पुल के पास फेंक दिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी पति और अन्य दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में महिला के पति ने दो दिन पहले थाने में आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने पत्नी पर कई लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का आरोप लगाया। पति ने दावा किया कि पत्नी कई बार पैसे ऐंठने की मंशा से झूठे आरोप लगाती रही है और वह लोगों को फंसाने का काम करती रही है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत थाने को दें।

यह मामला सामाजिक और कानूनी दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इसमें परिवारिक विश्वास और सुरक्षा की भावना को ठेस पहुंची है। घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस तकनीकी और गहन जांच के साथ-साथ संभावित सबूत जुटा रही है, ताकि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जा सकें और पीड़ित महिला को न्याय मिल सके।

इस मामले में जल्द ही पुलिस और न्यायिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्त नजर रखी जा सके और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई