2024 में बॉलीवुड ने देखा नए चेहरों का कमाल, बॉक्‍स ऑफिस पर मचाया धमाल..

इस साल बॉलीवुड में नए नवेले प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने शानदार काम किया। अभय वर्मा के जबरदस्त डेब्यू से लेकर ताहा शाह की शाही छवि तक, इन अभिनेताओं ने साधारण कहानियों के बाद भी अभिनय से सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं 2023 के कुछ बेहतरीन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने दर्शकों का प्यार पाया है।

सबसे पहले मुंज्या से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाले अभय वर्मा की बात करते हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन जीत लिया। उनकी डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झप्पर फाड़ कमाई की।

संजय लीला की हीरामंडी में ताहा शाह बादुशा ने नवाब का कैरेक्टर प्ले किया था। सीरीज में उनका शाही अंदाज देखने लायक था। वह अपने कैरेक्टर में पूरी तरह ढल गए थे। उनके अभिनय के फैन कायल हो गए हैं।

मुंज्या में अभय वर्मा के अपोजिट शर्वरी वाघ थीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का काफी ध्यान खींचा। उनका तरस गाने पर शानदार डांस फैंस भूल नहीं पा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button