दिल्ली में भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक आज, बढ़ेगा रक्षा सहयोग

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी सोमवार, 5 मई 2025 को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही, वर्तमान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। भारत और जापान के बीच लंबे समय से मजबूत दोस्ती रही है और रक्षा क्षेत्र दोनों देशों के रिश्तों का अहम हिस्सा है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता को लेकर भी दोनों देशों का नजरिया काफी हद तक समान है।

इस बैठक से पहले भी नवंबर 2024 में दोनों नेताओं की मुलाकात लाओ पीडीआर में ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। उस समय भी उन्होंने रक्षा तकनीक और इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाने की बात की थी। खासतौर पर सेनाओं के बीच आपसी समन्वय को लेकर सप्लाई और सर्विस एग्रीमेंट पर चर्चा हुई थी।

इस बार की बैठक में वायु क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी बात हो सकती है, जिसमें संयुक्त रक्षा निर्माण और विकास जैसे मुद्दे शामिल हैं। पिछले साल ही भारत और जापान ने नौसेना के लिए एक खास स्टील्थ रेडियो संचार उपकरण के सह-विकास पर समझौता किया था।

उम्मीद है कि आज की बैठक से भारत और जापान के बीच रक्षा साझेदारी और गहरी होगी और दोनों देश मिलकर क्षेत्रीय शांति के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई