IMPL Season 2: मिनी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, क्वार्टर फाइनल की जंग हुई तेज
इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग(IMPL सीजन-2)

न्यायधानी के गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में (IMPL Season 2) ‘बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित ‘इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग’ (IMPL) सीजन-2 के तीसरे दिन क्रिकेट का जुनून सर चढ़कर बोला। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी के लिए जारी इस घमासान में खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के विशेष प्रारूप के तहत प्रतियोगिता में शामिल सभी 16 टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कम से कम तीन मैच खेलने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।

हर टीम को मिल रहे तीन मौके, दो जीत के साथ सीधे क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर रही हैं टीमें, (IMPL Season 2)
इस रोमांचक समीकरण के बीच जो भी टीम दो मैच जीतने में सफल हो रही है, वह सीधे क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर रही है। तीसरे दिन के मुकाबलों में टीमों ने अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए पूरी जान लगा दी, जिससे दर्शकों को कई हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिले। मैदान में उमड़ रहे जनसैलाब और प्रशंसकों के शोर ने खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, खिताब की दावेदारी और भी दिलचस्प होती जा रही है। बिलासपुर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग का समापन आने वाले दिनों में और भी बड़े रोमांच के साथ होने की उम्मीद है…….





