Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का असर: मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठिठुरन, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा और शीतलहर के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 13 दिसंबर को भी कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखाई देने लगा है, जिससे गलन और ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है।

IMD के अनुसार, 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे का कहर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। पूर्वी यूपी के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी कोहरे की चपेट में रह सकते हैं।

पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज और सख्त होने वाला है। IMD ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड अचानक बढ़ सकती है। उत्तराखंड के चमोली जिले में ठंड का असर इतना तेज है कि झरने तक जम गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। 400 AQI के साथ नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी में हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटे रहने और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया और आरा समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। पछुआ हवाओं के चलते राज्य में ठंड और गलन और बढ़ने के आसार हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई