पहलगाम आतंकी हमले का असर, पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल भारत में बैन

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाए हैं। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई बड़े यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज जैसे 16 यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया गया है। यह कदम पाकिस्तान द्वारा भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और झूठी जानकारी फैलाने के कारण उठाया गया है।
सरकार ने क्यों लिया यह कदम?
भारत सरकार ने यह फैसला पाकिस्तान के यूट्यूब चैनलों द्वारा भारत और उसकी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक और उग्रवादी बयान देने की वजह से लिया है। इन चैनलों पर झूठी खबरें और भड़काऊ सामग्री प्रसारित की जा रही थी। भारत सरकार ने इस संबंध में बीबीसी को भी एक औपचारिक पत्र भेजा है, जिसमें पहलगाम हमले पर उनके द्वारा आतंकियों को “उग्रवादी” कहने की निंदा की गई है।
इन फैसलों को भी लिया भारत ने
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई अन्य कड़े फैसले भी लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में सिंधु जल समझौते को रोकने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, पाकिस्तान के नागरिकों को जारी सभी वीजा छूट रद्द कर दी गई है और पाकिस्तान दूतावास को 48 घंटे के भीतर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीतियों को कड़ा कर दिया है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
इन चैनलों को किया गैय बैन






