Illegal migrants: अमेरिका से डिपोर्ट 112 भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा, अब तक 335 लोगों को लौटाया

अमृतसर। अमेरिका से अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों का तीसरा बैच 16 फरवरी को रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अमेरिकी एयरफोर्स के C-17 A ग्लोबमास्टर विमान में 112 लोग आए, जिनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं।

करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ये लोग एयरपोर्ट से बाहर आए। हरियाणा के लोगों के लिए पुलिस ने वॉल्वो बस की व्यवस्था की। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि सभी लोग शारीरिक रूप से तंदुरुस्त हैं। डिपोर्ट किए गए लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें डाइपर और दूध उपलब्ध कराया गया।

अमेरिका से आज 119 अवैध भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान,अमृतसर में  लैंडिंग को लेकर सियासत तेज - indian illegal immigrants Amritsar from  America dispute on landing deportation ...

अब तक 335 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया 

अब तक 335 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, भारत में कुल 18,000 लोगों को वापस भेजा जाएगा, जिनमें लगभग 5,000 लोग हरियाणा से हैं। शनिवार रात साढ़े 11 बजे अमेरिकी विमान ने 116 भारतीयों का दूसरा बैच अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा था। इनमें महिलाओं और बच्चों को छोड़कर पुरुषों को हथकड़ियों और बेड़ियों में डाला गया था। एयरपोर्ट पर उनके परिवार से मुलाकात कराई गई और करीब 5 घंटे की वैरिफिकेशन के बाद उन्हें पुलिस गाड़ियों में उनके घर भेजा गया।

Illegal Indian immigrants: पंजाब में ही क्यों उतर रहे Deport किए गए भारतीय?  15 फरवरी को अमृतसर में उतरेगा दूसरा विमान - america illegal indian  immigrants us army plane amritsar airport ...

दूसरे बैच में डिपोर्ट किए गए लोग इन राज्यों से

  • पंजाब से 65
  • हरियाणा से 33
  • गुजरात से 8
  • उत्तर प्रदेश से 2
  •  गोवा से 2
  • महाराष्ट्र से 2
  • राजस्थान से 2
  • हिमाचल प्रदेश से 1
  • जम्मू-कश्मीर से 1

पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने लौटे भारतीयों से बातचीत की।

पंजाब को बदनाम करने की साजिश: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल किया कि जब सबसे ज्यादा लोग हरियाणा और गुजरात से थे, तो विमान को पंजाब में क्यों उतारा गया? पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ने डिपोर्ट किए गए लोगों से मुलाकात की। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने डिपोर्ट किए गए लोगों के लिए कैदियों वाली बस भेजी, जबकि पंजाब ने अच्छी गाड़ियां लगाईं थीं। अमृतसर एयरपोर्ट पर इन भारतीयों का स्वागत किया गया और अब तक कुल 335 लोग भारत लौट चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button