जगदलपुर में ड्रोन से होगा अवैध कब्जों का सर्वे, पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जगदलपुर। अब शहर में अवैध कब्जों और नजूल भूमि पर बने घरों व दुकानों की पहचान डिजिटल तरीके से ड्रोन सर्वे के जरिए की जाएगी। इसके लिए नगर निगम में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शहर के सभी वार्डों में ड्रोन से सर्वे किया जाएगा।

महापौर संजय पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जगदलपुर, सरगुजा और धमतरी को ड्रोन सर्वे के लिए चुना गया है। यह काम सर्वे ऑफ इंडिया की योजना के तहत हो रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटलाइजेशन पहल से जोड़ा गया है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि ड्रोन सर्वे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि नजूल भूमि पर कितने कब्जे हैं, मकानों का आकार-प्रकार क्या है और जमीन की वास्तविक स्थिति कैसी है।

प्रशिक्षण में राजस्व अधिकारी, निगम अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पाँच दिन के प्रशिक्षण के बाद शहर के 48 वार्डों में ड्रोन सर्वे शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया से नगर निगम को सरकारी, निगम, व्यावसायिक और निजी भूमि की सटीक जानकारी मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई