IIT Baba: भविष्यवाणी गलत होने के बाद क्या बोले आईआईटी बाबा?

IIT Baba: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच से पहले, महाकुम्भ से फेमस हुए आईआईटी बाबा ने एक विवादित दावा किया था। उन्होंने लाइव स्ट्रीम में कहा था, इस बार भारत नहीं जीतेगा। विराट कोहली से कह दो कि एड़ी चोटी का जोर लगा लें, लेकिन इस बार पाकिस्तान ही जीतेगा। मैंने कह दिया तो बस कह दिया। अब देखना ये है कि तुम बड़े हो या भगवान बड़े हैं।
आईआईटी बाबा की यह भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई। भारत ने पाकिस्तान को आसानी से 6 विकेट से हराया और एक बार भी पाकिस्तान का पलड़ा मैच में भारी नहीं पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और भारत ने मैच में अपनी ताकत साबित की।
वही भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद IIT बाबा ने कहा मैं तो ऐसे ही कुछ भी फेकते रहता हूँ तुम लोग इतना सीरियस क्यों ले लेते हैं,





