बीजापुर में आईईडी विस्फोट दिखा, सीआरपीएफ कोबरा के दो जवान घायल

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग (आईईडी) विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि दोनों जवानों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का संयुक्त दल फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पिल्लूर–कांडलापरती इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकला था। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया।

विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों की हालत स्थिर है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई