पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने कहा—“मैं शिखर धवन को घूंसे मारना चाहता हूं”

नई दिल्ली:पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर ने एक लाइव शो में चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह भारत के पूर्व ओपनर को बॉक्सिंग रिंग में घूंसे मारना चाहेंगे।

दरअसल, एक यूट्यूब इंटरव्यू में अबरार से पूछा गया था कि वह किस खिलाड़ी के साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरना पसंद करेंगे। इस पर उन्होंने बिना झिझक धवन का नाम लिया।

एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद अबरार अहमद आलोचनाओं में रहे थे। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी और अब इस बयान ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। भारतीय फैंस इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button