51.87 लाख की धोखाधड़ी करने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर
सीपत थाना क्षेत्र में एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है, जहां पति-पत्नी ने मिलकर गांववासियों से लोन के नाम पर 51.87 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी दंपती प्रमिल दास मानिकपुरी और रंजना मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोन के नाम पर ग्रामीणों से ठगी
आरोपियों ने गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण, नल उत्खनन और तालाब खुदाई जैसे कामों के नाम पर ग्रामीणों से विभिन्न बैंकों से लोन निकलवाया। लेकिन इन दोनों ने लोन चुकाने के बजाय वह रकम अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल में लगा दी। इससे कुल 51.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई, और दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने सायबर सेल की मदद से आरोपियों को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सायबर सेल की मदद से आरोपी दंपती को सेंद्री बायपास, बिलासपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई बुलेट मोटरसाइकिल, कार, टीवी, आईफोन और करीब 10.75 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। साथ ही 30 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक, लोन दस्तावेज और अन्य पहचान पत्र भी जब्त किए गए।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी दंपती
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अब न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की और गहनता से जांच कर रही है, और इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई