विलुप्त हो चूका डायर वुल्फ कैसे जिन्दा हुआ ?

एक ऐसा जीव, जो 13,000 साल पहले इस धरती से विलुप्त हो चुका था… अब दोबारा सांस ले रहा है, दौड़ रहा है, ज़िंदा है!
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं उस डायर वुल्फ की जो कभी जंगलों का खूँखार शिकारी हुआ करता था… और जिसे आपने Game of Thrones में स्टार्क हाउस के साथी के रूप में देखा है।
अब वो असल दुनिया में लौट आया है और ये सब मुमकिन हुआ है एक अमेरिकी बायोटेक कंपनी की मदद से।
अमेरिका के टेक्सास में स्थित Colossal Biosciences नाम की कंपनी ने क्लोनिंग और जीन एडिटिंग की मदद से वो कर दिखाया है जो अब तक केवल फिल्मों में देखा गया था।
कंपनी ने तीन डायर वुल्फ पिल्लों को जन्म दिलाया है।ये पिल्ले पूरी तरह पुराने डायर वुल्फ तो नहीं हैं, लेकिन वैज्ञानिक इन्हें “डायर वुल्फ फिनोटाइप” कह रहे हैं यानी इनके लुक, उनकी बनावट और उनकी शारीरिक विशेषताएँ प्राचीन डायर वुल्फ जैसी ही हैं।
असल में इनका जीनोम लगभग 99.9% ग्रे वुल्फ यानी आधुनिक भेड़िये जैसा है, लेकिन जो बदलाव किए गए हैं, वो इन्हें डायर वुल्फ की तरह दिखाते हैं।
Colossal Biosciences ने ग्रे वुल्फ के DNA में एडिटिंग की, और उसमें विलुप्त हो चुके डायर वुल्फ की विशेषताएं जोड़ीं।
फिर इन एडिटेड जीन को एक सरोगेट मादा डॉग्स में इम्प्लांट किया गया — और 63 दिनों बाद,तीन डायर वुल्फ पिल्ले दुनिया में आए।
ये पिल्ले रखे गए हैं एक 2,000 एकड़ की सुरक्षित बायो-डोम में।जहाँ है:10 फीट ऊँची दीवारेंहाई-टेक ड्रोन हर तरफ कैमरे और 24×7 सिक्योरिटी स्टाफ लगे हुए है





