Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अलीगढ़:सास-दमाद की प्रेम कहानी से चर्चा में आए अलीगढ़ को कैसे मिला यह नाम? जानें क्या है मुगलों से कनेक्शन

अलीगढ़, 20 अप्रैल 2025 —सास सपना और दामाद राहुल की प्रेम कहानी ने अलीगढ़ शहर को सुर्खियों में ला दिया है, लेकिन इसी बहाने इस ऐतिहासिक शहर के नाम और इतिहास की चर्चा भी फिर से शुरू हो गई है। अलीगढ़ का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है, जिसका जुड़ाव राजपूतों, सुल्तानों, मुगलों और मराठों से रहा है।

12वीं शताब्दी के अंत तक इस क्षेत्र में राजपूतों का शासन था। बाद में दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों ने यहां कब्जा जमाया। उस समय इस शहर को ‘कोल’ या ‘कोइल’ के नाम से जाना जाता था। कोल नाम की उत्पत्ति पर मतभेद हैं, कुछ इसे एक जनजाति का नाम मानते हैं, तो कुछ इसे पौराणिक पात्रों से जोड़ते हैं। 1194 ईस्वी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने कोल पर कब्जा किया और हिसामउद्दीन उलबक को पहला मुस्लिम गवर्नर बनाया।

1252 ईस्वी में बलबन ने यहां एक मीनार बनवाई थी, जिसका उल्लेख अब भी मिलता है। इब्न बतूता ने अपने यात्रा वृत्तांत में कोल का जिक्र करते हुए इसे हरे-भरे आम के पेड़ों से घिरा बताया है। उन्होंने बताया कि उनके कारवां को जलाली नामक जगह पर डकैतों ने लूट लिया था, जो आज अलीगढ़ के पास एक बड़ा गांव है।

अकबर और जहांगीर के काल में यह शहर आगरा सूबे का हिस्सा था। जहांगीर ने कोल के जंगलों में शिकार भी किया था। 18वीं सदी में जाटों ने इस पर कब्जा कर इसका नाम ‘रामगढ़’ रख दिया। लेकिन बाद में मराठों के शासन में यह ‘अली गढ़’ कहलाया, जो उनके गवर्नर नजफ अली खान के नाम पर रखा गया था।

1803 में अंग्रेजों ने अलीगढ़ किले पर कब्जा कर लिया और पूरे शहर का नाम अलीगढ़ कर दिया। आज भी ‘कोल’ नाम अलीगढ़ की एक तहसील के रूप में मौजूद है। इस तरह सास-दमाद की अनोखी प्रेम कहानी से चर्चा में आए अलीगढ़ का इतिहास भी उतना ही दिलचस्प और विविधतापूर्ण है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई