Horoscope: कुंभ राशि को जल्दबाजी पहुचाएगा नुकसान, वृषभ राशि वालों के पुराने विवाद सुलझेंगे

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है। इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। हमारे पाठको के लिए राशिफल प्रेषित है। पढ़े किस राशि को मिलेगा गृहों का सहयोग और किस राशिफल के लोगों को आ सकती है परेशानी।
दैनिक राशिफल
🐏 मेषः शुभ अंकः 9 शुभ रंगः लाल। जीवन में संतुलन और संयम बनाए रखें। पारिवारिक संबंधों में समझदारी से काम लें। खचों पर नियंत्रण रखें।
🐂वृषभः शुभ अंक-6 शुभ रंगः- सफेद। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए उचित समय है।
👫 मिथुनः शुभ अंकः-5 शुभ रंगः हरा। जीवन में उतार-चढ़ाव के योग। यात्रा और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। सबको साथ लेकर चलें।
🦀 कर्क: शुभ अंक-2 शुभ रंगः- नीला। पारिवारिक जीवन में खुशी और समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मन मुताबिक सफलता प्राप्त हो सकती है। समस्या से डरें नहीं।
🐅सिंहः शुभ अंकः 1 शुभ रंगः- सुनहरा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपने कार्यों को लेकर अधिक सचेत रहें। परिवार और दोस्तों से सहारा मिलेगा।
🙍♀️ कन्या: शुभ अंकः-4 शुभ रंगः- हरा। समय तनावपूर्ण हो सकता है, विशेष रूप से मानसिक रूप से। ग्रहों का गोचर स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।
⚖️तुला: शुभ अंकः -7 शुभ रंगः सफेद। आपसी में पैसों को लेकर विवाद बढ़ सकता है। समस्या से डरें नहीं। स्थिति का डटकर मुकाबला करें।
🦂 वृश्चिकः शुभ अंकः-8 शुभ रंगः- लाल। सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें। समय पर कार्य करें। बेरोजगार को रोजगार के अवसर बन सकते हैं।
🏹धनुः शुभ अंकः-3 शुभ रंगः पीला। समस्या के चलते मन में तनाव। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं।
🐊 मकर: शुभ अंकः 10 शुभ रंगः काला। मानसिक असमंजस बढ़ सकता है। समय पर अपनों का साथ प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा।
🍯कुंभ: शुभ अंकः-11 शुभ रंगः नीला। ग्रह गोचर व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने और इशारा कर रहे हैं। धैर्य रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
🐟 मीन: शुभ अंकः-6 शुभ रंगः गुलाबी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं।
🙏🏼 *आपका दिन मंगलमय हो*🙏🏼