नया रायपुर में गौ तस्करी रोकथाम को लेकर गृह विभाग की समीक्षा बैठक

रायपुर। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में आज गौवंश तस्करी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर गृह विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की।

बैठक में गौ तस्करी से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में गौवंश की अवैध तस्करी को हर हाल में रोका जाए और इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक की उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि गौ रक्षा सिर्फ धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई