High speed havoc: तेज रफ्तार KTM बाइक अनियंत्रित होकर घर में घुसी, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

High speed havoc (घरघोड़ा) : घरघोड़ा के वार्ड 5 छाल रोड में तेज रफ्तार KTM मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पत्रकार पिंगल बघेल के घर में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक घरघोड़ा के कसैया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज घरघोड़ा अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में राहुल यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं देवेंद्र राठिया और नेतराम राठिया की हालत गंभीर बनी हुई है।





