ग्वालियर में खुलेगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर, शिखर धवन करेंगे उद्घाटन

ग्वालियर। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से शहर में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 30 अप्रैल को ग्वालियर में “डा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर” का उद्घाटन किया जाएगा। यह सेंटर Aditya Cricket World Academy में स्थापित किया जा रहा है।

इस खास मौके पर शिखर धवन, महाआर्यमन सिंधिया और सबा करीम मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा, जो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के युवा और किशोर खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा।

इस सेंटर का संचालन बुंदेलखंड बुल्स टीम के मालिक रोहित वाधवा करेंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है।

साथ ही, कार्यक्रम में MPL Women League के तहत महिला खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों में से चयन किया जाएगा। इस बार लीग में 5 टीमें हिस्सा लेंगी—बुंदेलखंड बुल्स, रॉयल निमाड़ ईगल्स, ग्वालियर शेरनिस, भोपाल वूल्व्स और चंबल घड़ियाल।

कार्यक्रम 30 अप्रैल को आदित्य वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें उद्घाटन, ओरिएंटेशन और ड्राफ्ट प्रक्रिया शामिल रहेगी।

यह पहल मध्य प्रदेश में क्रिकेट को नई दिशा देने और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button