हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: 17 पदों पर होंगे मतदान, 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित

बिलासपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बार चुनाव 17 पदों के लिए कराए जाएंगे, जिनमें 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद किया गया है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत स्टेट बार काउंसिल ने सभी बार एसोसिएशनों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने को कहा था। इसी के अनुपालन में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पदों की संख्या 15 से बढ़ाकर 17 कर दी है।

महिलाओं को मिले ये आरक्षित पद

नई व्यवस्था के तहत अब

  • उपाध्यक्ष (महिला)
  • संयुक्त सचिव (महिला)
  • खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला)
  • कार्यकारिणी के 2 पद (महिला)

महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे बार की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व भूमिका और मजबूत होगी।

पदों के लिए तय हुआ अनुभव मानक

चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए अनुभव की शर्तें भी तय की गई हैं-

  • अध्यक्ष: कम से कम 20 वर्ष की सक्रिय वकालत
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (महिला), सचिव: 15 वर्ष
  • संयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव (महिला), कोषाध्यक्ष: 10 वर्ष
  • पुस्तकालय सचिव: 15 वर्ष
  • खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ/महिला): 7 वर्ष
  • कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य/महिला): न्यूनतम 5 वर्ष की सक्रिय प्रैक्टिस

1418 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल

दावों और आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में 1418 अधिवक्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

चुनाव कार्यक्रम

  • 27 जनवरी: अंतिम मतदाता सूची जारी (पूर्ण)
  • 28–30 जनवरी: नामांकन वितरण व जमा
  • 31 जनवरी: नामांकन जांच
  • 12 फरवरी: मतदान (सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक)
  • 13 फरवरी: मतगणना और परिणाम
  • 16 फरवरी: प्रमाण पत्र वितरण

इस बार का चुनाव महिला आरक्षण और नए अनुभव मानकों के चलते खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई