पाकिस्तान के राजदूत सैयद मारूफ के हनी ट्रैप में फंसने से बिगड़े पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंध

ढाका, 15 मई 2025 –
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से पाकिस्तान के राजदूत सैयद मारूफ के अचानक गायब होने के पीछे बड़ा कारण सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 मई को मारूफ ढाका से जींस और टीशर्ट में ही इस्लामाबाद रवाना हो गए। उन पर आरोप है कि वे एक 23 वर्षीय बैंककर्मी के हनी ट्रैप में फंसे और अपने निजी संबंधों के चलते बांग्लादेश से पलायन करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, इस युवती की पहचान बांग्लादेश बैंक में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हुई है और उसका उपनाम “हक” बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक में देखा गया कि युवती ने इंस्टाग्राम पर सिर्फ मारूफ को फॉलो कर रखा है।

बांग्लादेशी मीडिया में दावा किया गया है कि मारूफ और बैंककर्मी के बीच नजदीकियां अचानक राजनीतिक विवाद में बदल गईं। इन संबंधों के चलते पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच पिछले एक साल से बेहतर हो रहे रिश्तों पर संकट के बादल छा गए हैं।

मारूफ को 2023 के अंत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया था। अगस्त 2024 में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद उन्होंने बांग्लादेश की नई कट्टरपंथी सरकार से संबंध बेहतर करने की दिशा में काम किया था। इसी प्रयास का परिणाम था कि बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान से चावल मंगवाया और दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच व्यापारिक समझौते की चर्चा शुरू हुई थी।

यह पहला मामला नहीं है जब किसी देश के राजनयिक के निजी संबंधों के चलते द्विपक्षीय रिश्ते प्रभावित हुए हों। हाल ही में सऊदी अरब के एक पूर्व राजदूत भी बांग्लादेश में हनी ट्रैप में फंसे थे, जिसके चलते उन्हें देश छोड़ना पड़ा।

सैयद मारूफ की यह घटना दोनों देशों के बीच बनी कूटनीतिक गर्माहट को ठंडा कर सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button