16 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, MP में 24-48 घंटे में मानसून की एंट्री संभव

दिल्ली।  MP-राजस्थान, बिहार समेत 16 राज्यों आज भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी रहा और जयपुर, जोधपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 11 जिलों में भारी, जबकि बाकी 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में लगातार दूसरे दिन प्री-मानसून की बारिश जारी रही। जयपुर, जोधपुर, पाली सहित 14 जिलों में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। आज राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश और बाकी में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब

मध्य प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के प्रवेश की संभावना है। इससे पहले राज्यभर में आंधी और बारिश का दौर जारी है। सोमवार को डिंडौरी और नरसिंहपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बारिश का खतरा

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में राहत की बारिश शुरू हो गई है। 62 जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने 18 जून को गोरखपुर के रास्ते मानसून की एंट्री का अनुमान जताया है।

बिहार में भारी बारिश और बिजली गिरने से मौत

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर में बिजली गिरने से एक नाबालिग की जान चली गई। पटना सहित दक्षिण बिहार में शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का कहर

केरल और कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मलप्पुरम, त्रिशूर, उडुपी जैसे इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बांधों के गेट खोलने पड़े। वहीं मुंबई, पुणे, कोलकाता, कोच्चि और हरियाणा के नारनौल जैसे शहरों में तेज बारिश दर्ज की गई। कई जगह पेड़ गिरने और जलभराव की स्थिति सामने आई है।

अगले दो दिन का अलर्ट

17 और 18 जून को तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत सहित कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई