Havoc Of Speed: सीपत में रफ़्तार का कहर, खम्हरिया ITI के पास भीषण सड़क हादसा

टक्कर मारकर बाइक छोड़ भागे युवक

बिलासपुर में अनियंत्रित रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। (Havoc Of Speed) शनिवार शाम सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सिम्स में इलाज के दौरान टूटा दम, पुलिस ने जब्त की दोनों गाड़ियाँ

घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया आईटीआई के पास की है। शनिवार शाम करीब 6 बजे ग्राम ऊनी के रहने वाले 50 वर्षीय राजकुमार मौवार और 45 वर्षीय रामकुमार मौवार अपनी हीरो डीलक्स बाइक से काम निपटाकर वापस गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्प्लेंडर सवार युवक मानवता दिखाने के बजाय अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया।

सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, (Havoc Of Speed)

यहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार मौवार को मृत घोषित कर दिया, वहीं रामकुमार मौवार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस फरार बाइक सवारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button