हर घर तिरंगा अभियान: राज्यपाल ने सभी नागरिकों से भाग लेने की अपील की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सभी नागरिकों से “हर घर तिरंगा” अभियान में जोश और उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि 2 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं और 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को गर्व और सम्मान के साथ मनाएं।

राज्यपाल डेका ने कहा कि यह अभियान सिर्फ झंडा फहराने की परंपरा नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। तिरंगा हमारे संविधान, संप्रभुता और महान विरासत से जुड़ाव का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मौके पर हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश और प्रदेश में मनाया जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई