HADSA: महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को ट्रक ने मारी टक्कर: 7 की मौत, 3 घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हुई। ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था और ट्रैवलर में सवार लोग आंध्र प्रदेश के निवासी थे, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे।

हादसे के बाद राहत कार्य जारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने घायल लोगों को ट्रैवलर से बाहर निकालने का काम शुरू किया। दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एक और व्यक्ति ट्रैवलर में बुरी तरह फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास जारी है। वहीं ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई, लेकिन कार के एयरबैग खुलने के कारण उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

कलेक्टर ने परिजनों को दी जानकारी

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button