HADSA: गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी आग, जोरदार धमाकों से दहला इलाका

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अचानक भीषण आग की चपेट में आ गया। इसके बाद सिलसिलेवार धमाके होने लगे, जो इतने जोरदार थे कि उनकी आवाज 2-3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन सिलेंडरों में विस्फोट होने की वजह से रेस्क्यू शुरू नहीं कर पाए। घटनास्थल से धमाको की गूंज दो से तीन किलोमीटर तक सुनाई दे रही थी। बहराल आगजनी का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। हादसे में अभी तक किसी के हतातह होने की जानकारी सामने नहीं आई है। गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों का कहना है, कि आगजनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





