ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का एमसीबी जिले का दौरा, केबल ऑपरेटरों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा हाल ही में मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के केबल ऑपरेटरों से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान चेयरमैन होरा ने केबल ऑपरेटरों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि केबल ऑपरेटर ग्रैंड परिवार का अहम हिस्सा हैं और उनके सहयोग से ही ग्रैंड विजन आगे बढ़ रहा है।
गुरुचरण सिंह होरा ने भरोसा दिलाया कि ग्रैंड विजन के माध्यम से आम लोगों को कम दामों में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही केबल ऑपरेटरों से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
चेयरमैन के इस दौरे से केबल ऑपरेटरों में उत्साह देखा गया और उन्होंने ग्रैंड ग्रुप के प्रति भरोसा जताया।





