Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आयुष्मान योजना का बकाया चुकाएगी सरकार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया निर्णय

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट की सख्त फटकार के बाद, अब आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों का बकाया चुकाने का फैसला किया है।

सरकार ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि राज्य के सभी निजी अस्पतालों का 31 दिसंबर 2024 तक का बकाया 21 मार्च 2025 तक चुका दिया जाएगा। पिछले दो सालों से पंजाब सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों को भुगतान नहीं कर रही थी, जिससे कई अस्पतालों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा था।

आईएमए ने दायर की थी याचिका

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इस देरी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सरकार ने शुरू में बकाया राशि जारी करने के लिए तीन महीने का समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद, सरकार ने एक महीने के अंदर बकाया राशि जारी करने का वादा किया।

कोर्ट की चेतावनी

हाईकोर्ट ने सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर एक महीने में भुगतान नहीं किया गया तो वित्त सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी के बाद सरकार ने भुगतान का आश्वासन दिया, और कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई