भारत सरकार ने बीबीसी की रिपोर्टिंग पर जताया विरोध, आतंकवादियों को “चरमपंथी” कहने पर किया पत्राचार

नई दिल्ली।पुलवामा आतंकी हमले के बाद से केंद्र सरकार मीडिया कवरेज पर कड़ी निगरानी रख रही है। इस बीच, ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की रिपोर्टिंग में आतंकवादियों को “चरमपंथी” कहे जाने पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है।

केंद्र सरकार ने बीबीसी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर इस रिपोर्टिंग पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बीबीसी के भारत प्रमुख जैकी मार्टिन को भेजे गए पत्र में कहा गया कि आतंकवादियों को “चरमपंथी” कहने के लिए बीबीसी को एक औपचारिक पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही मंत्रालय का विदेश प्रचार विभाग अब बीबीसी की रिपोर्टिंग की निगरानी करेगा।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी, जिसके बाद देशभर में गुस्सा है और लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों के अपने देश से संबंध होने से इनकार किया है, लेकिन हमले का उद्देश्य स्पष्ट रूप से यह बताता है कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है।

आतंकी हमले में धर्म पूछकर हमला किया गया था, जिससे भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। इस हमले का मकसद कश्मीर में पर्यटन और विकास को रोकना भी था। सरकार का कहना है कि पाकिस्तान चाहे जितनी कोशिश कर ले, आतंकवाद का हिसाब लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई