Gold-Silver Rate Today: सोना फिर सस्ता, चांदी 2.90 लाख के पार

दिल्ली।  देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद अब सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 19 मई को 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के दाम कम हुए हैं, जबकि चांदी एक बार फिर महंगी हो गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपए गिरकर 1,56,360 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,43,340 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 710 और 22 कैरेट गोल्ड 660 तक सस्ता हुआ है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। चेन्नई में सबसे ज्यादा रेट दर्ज किया गया, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,60,090 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी ₹2,90,100 के भाव पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में चांदी 3,00,100 प्रति किलो बिक रही है। हालांकि इससे पहले लगातार तीन दिनों में चांदी करीब ₹30,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई थी।

सर्राफा बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की खरीदारी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हो रहा है। शादी सीजन और निवेश मांग की वजह से आने वाले दिनों में फिर तेजी लौट सकती है।

देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम अलग-अलग टैक्स और स्थानीय मांग के आधार पर बदल रहे हैं। निवेशकों को खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांचने की सलाह दी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button