Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Gold and silver prices : सोने-चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी, देखिये खास रिपोर्ट में

Gold and silver prices : इस साल अब तक ₹22,629 महंगा हुआ सोना, चांदी में भी ₹26,743 की बढ़त

New Delhi: 21 जुलाई 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। (Gold and silver prices) इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹548 बढ़कर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले इसका भाव ₹98,243 प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत में भी ₹60 की तेजी आई है, जिससे यह ₹1,12,760 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कल इसका दाम ₹1,12,700 था।

चांदी ने हाल ही में 14 जुलाई को ₹1,13,867 प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, सोना 8 जून को ₹99,454 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

देश के प्रमुख महानगरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं: (Gold and silver prices)

दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹91,950
मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,00,150 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹91,800
कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹1,00,150 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹91,800
चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,00,150 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹91,800
भोपाल: 24 कैरेट सोना ₹1,00,200 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹91,850

अब तक ₹22,629 महंगा हो चुका है सोना

इस साल 1 जनवरी से लेकर अब तक सोने के दामों में ₹22,629 की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। साल की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का दाम ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹98,791 हो गया है। वहीं चांदी के दामों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। इस साल की शुरुआत में चांदी की कीमत ₹86,017 प्रति किलोग्राम थी, जो अब ₹26,743 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,12,760 तक पहुंच गई है।

पिछले साल यानी 2024 में सोने के दाम में सालभर में ₹12,810 की बढ़त देखी गई थी, लेकिन 2025 की आधी अवधि में ही यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो चुका है, जिससे निवेशकों का रुझान और बढ़ गया है।

खरीदारी के समय रखें सावधानी (Gold and silver prices)

विशेषज्ञों का सुझाव है कि ग्राहकों को हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क सोना ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्किंग यह सुनिश्चित करती है कि खरीदा गया सोना शुद्ध है और उसकी गुणवत्ता तय मानकों के अनुरूप है।

हर हॉलमार्क गोल्ड पर 6 अंकों का एक कोड होता है, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जो कि उस सोने की ट्रेसबिलिटी और असली पहचान सुनिश्चित करता है।

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है और निवेशकों के लिए यह एक अच्छा संकेत हो सकता है, खासकर त्योहारी और शादी के सीजन से पहले। हालांकि, बढ़ते दामों के बीच सतर्कता भी जरूरी है। सही हॉलमार्क और सर्टिफाइड ज्वेलरी खरीदना उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाता है और दीर्घकालिक निवेश में भरोसा बनाए रखता है। (Gold and silver prices)

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई