होटल से चुराए गए अदरक-लहसुन और मसाले, चोरी की अजीब घटना

कोठागुडम:तेलंगाना के कोठागुडम जिले में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने नगद पैसे चुराने के साथ-साथ होटल के किचन से अदरक, लहसुन और मसाले भी चुरा लिए। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इस चोरी को ‘गरीब चोरों’ की करतूत मान रहे हैं।

होटल मालिक का खुलासा

कोठागुडम जिले के अश्वपुरम इलाके में स्थित ‘सितारा’ नामक रेस्तरां के मालिक नागेश ने पुलिस को जानकारी दी। वह रोज की तरह रविवार रात अपना काम खत्म कर होटल बंद कर अपने घर गए थे। जब वह सोमवार सुबह होटल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि होटल की तिजोरी से 40,000 रुपये गायब थे। इसके बाद जब उन्होंने किचन की जांच की, तो वहां से भी सारे मसाले, अदरक और लहसुन गायब मिले। मालिक ने बताया कि चोरी गए मसाले और अदरक-लहसुन की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।

सीसीटीवी कैमरे का तार काटा

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार को चोरों ने काट दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इस चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने होटल से केवल पैसे और कीमती सामान ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के मसाले भी चुराए। इस चोरी ने लोगों को हैरान कर दिया है कि अब चोर पैसे और सोने-चांदी के साथ-साथ मसाले भी चुराने लगे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

होटल मालिक ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके में यह चोरी एक बड़ा चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग इसे एक अजीब किस्म की चोरी मान रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button