दिल्ली में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

दिल्ली, 17 मई 2025

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने आज घोषणा की कि अगले दो महीनों में राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। यह कदम दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत, 500 बसें जल्द ही राजधानी में दौड़ने लगेगी और साल के अंत तक 1,000 और बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।

पंकज सिंह ने यह भी बताया कि ये नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली को देश की ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सार्वजनिक परिवहन के इस परिवर्तन से दिल्लीवासियों को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल यातायात विकल्प मिलेगा। मंत्री ने बसों के आपूर्ति करने वाली कंपनियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि बसों की आपूर्ति में कोई देरी न हो, साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो ताकि बसों के संचालन में कोई रुकावट न आए।

हाल ही में दिल्ली में देवी इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें छोटे रूटों पर चलाया जा रहा है। इस पहल से खासतौर पर उन इलाकों में आसानी होगी जहां बड़ी बसों के संचालन में दिक्कतें आती हैं।

दिल्ली सरकार का यह प्रयास दिल्ली के परिवहन प्रणाली को न केवल अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए है, बल्कि यह प्रदूषण कम करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button