बस्तर बॉर्डर पर गांजा तस्करी का खुलासा, यूपी की महिला गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगरनार थाना पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनपुंजी मंडी नाका, एनएच-63 के पास एक महिला गांजा लेकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए की महिला को नीले रंग का बैग लिए सड़क किनारे खड़ा पाया।

पुलिस को देखकर महिला घबरा गई और भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन महिला स्टाफ की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमन पाल (40) बताया, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित संजय गांधी नगर की रहने वाली है।

तलाशी के दौरान महिला के बैग से दो पैकेट में भरा 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और 1 हजार रुपए नगद भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख 44 हजार 350 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला किस नेटवर्क से जुड़ी थी और गांजा की सप्लाई कहां से की जा रही थी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई