ganja smuggler: टमाटर की आड़ में गांजा की खेती, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस ने टमाटर की आड़ में गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टमाटर की खेती कर हर कोने में गांजा की भी खेती कर रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने खेत पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजा के पौधों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अजीत कुमार यादव है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।





