ताजमहल में फिर चढ़ाया गंगाजल: सावन के सोमवार पर मुख्य गुंबद में किया जलाभिषेक, लहराया भगवा झंडा

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर एक बार फिर जल चढ़ाया गया। महिला ने भगवा झंडा भी लहराया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिला को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हिरासत में लिया है। पूर्व में भी यह महिला जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर पहुंची थी।

ताजमहल में सावन माह के अंदर हिंदूवादियों की तीसरी प्रतिक्रिया सामने आई है। इससे पहले भी युवक का जलाभिषेक का वीडियो सामने आय चुका है। सोमवार को महिला एक बोतल में पानी लेकर गुंबद में पहुंची। उसने दावा किया कि बोतल में गंगाजल था।

उसने मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा भी लहराया। वीडियो सामने आने के बाद ताज की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी यह महिला ताजमहल पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर पहुंची थी। महिला हिंदू महासभा की पदाधिकारी बताई जा रही है।

 

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई