बलौदाबाजार के धनेश कुमार ने पीएम सूर्यघर योजना से घर में पाई मुफ्त बिजली

बलौदाबाजार: जिले के ग्राम रवान के निवासी धनेश कुमार वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया है। उनके घर में अब 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगा है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली मिल रही है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है।
धनेश ने बताया कि समाचार पत्र में योजना का विज्ञापन देखकर उन्होंने बिजली विभाग से जानकारी प्राप्त की और अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम स्थापित करवाया। इस योजना के तहत उन्हें शासन से सब्सिडी भी मिली।
उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण करें।





