पश्चिम बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा योजना शुरू

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार ने 1 जून 2026 से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और परिवहन सुविधाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह सुविधा राज्यभर में चलने वाली छोटी और लंबी दूरी की सभी सरकारी बस सेवाओं में लागू होगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को BDO या SDO कार्यालयों में आवेदन करना होगा, जिसके बाद QR-कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन कार्डों में फोटो और जरूरी जानकारी दर्ज होगी।

स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, वोटर ID, जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, ड्राइविंग लाइेंस, PAN कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र और शैक्षणिक संस्थानों के ID कार्ड जैसे दस्तावेज मान्य होंगे।

राज्य सरकार ने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई योजनाएं भी लागू की हैं। इनमें ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा भी शामिल है।

देश के कई अन्य राज्यों में भी महिलाओं को मुफ्त या रियायती बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पहले से ऐसी योजनाएं चल रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button